• Breaking News

    Saturday, 15 April 2017

    अब पंजाब में 10 रुपये में मिलेगा भोजन, ‘साड्डी रसोई’ परियोजना प्रारंभ

     अब पंजाब में 10 रुपये में मिलेगा भोजन, ‘साड्डी रसोई’ परियोजना प्रारंभपंजाब में अपनी तरह की पहली परियोजना की शुरुआत करते हुए जिला प्रशासन ‘साड्डी रसोई’ (हमारी रसोई) परियोजना के तहत जरूरतमंद लोगों को मात्र 10 रुपये में पौष्टिक भोजन मुहैया कराएगा. योजना के तहत गरीब लोगों को सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक चार चपाती, चावल, दाल और सब्जी परोसी जाएगी.

    फाजिल्का उपायुक्त ईशा कालिया ने कहा, ‘‘हमने आज साड्डी रसोई परियोजना की शुरुआत की जिसके तहत गरीब और जरूरतमंद लोगों को दस रुपये में पौष्टिक भोजन दिया जाएगा. इस जिले में शुरू होने वाली यह पंजाब की पहली परियोजना है.’’ उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन और सिविल अस्पतालों के नजदीक भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है जहां रिक्शा चालक, मजदूर और दूरदराज के इलाकों से आने वाले लोग सस्ती दर पर भोजन कर सकें.

    उन्होंने कहा, ‘‘हम केवल उन्हीं लोगों की खाने की व्यवस्था करेंगे जो जरूरतमंद हैं.’’ जिला प्रशासन ने साड्डी रसोई परियोजना के तहत भोजन पकाने का काम स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों को सौंपा है. कालिया ने कहा, ‘‘कई संस्थाओं और एनजीओ को गेहूं का आटा, चावल आदि उपलब्ध कराने का काम दिया है. हम एक महीने के लिए राशन का भंडार करेंगे ताकि सामग्री कम न पड़े. साफ-सफाई का ध्यान रखते हुए भोजन पकाया जाएगा.’’

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel