• Breaking News

    Saturday, 15 April 2017

    बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राम मंदिर के लिए प्रतिबद्धता का जिक्र

    बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राम मंदिर के लिए प्रतिबद्धता का जिक्रबीजेपी ने अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर बनाने की अपनी प्रतिबद्धता शनिवार को दोहराई और कहा कि जब कभी उच्चतम न्यायालय फैसला करेगा, यह बहुत प्रभावी होगा.

    यह पूछे जाने पर कि बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में क्या इस मुद्दे पर चर्चा हुई है, केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि हर बैठक में यह मुद्दा उठाना जरूरी नहीं है. यह मुद्दा पार्टी की मुख्य मांग है.

    हालांकि, उन्होंने कहा कि पार्टी के घोषणापत्र में यह स्पष्ट कर दिया गया था कि यह उत्तर प्रदेश के इस शहर में एक भव्य राम मंदिर के पक्ष में है.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel