नई दिल्ली: देश के नौ राज्यों में एक लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए रविवार को वोट डाले जा रहे हैं. भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटिंग हो रही है. इन सीटों के नतीजे 13 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे. जिन राज्यों में विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं, उनमें असम की धेमाजी सीट, हिमाचल प्रदेश की भोरंज, मध्य प्रदेश में भड जिले की अटेर और उमरिया जिले की बांधवगढ़ सीट, पश्चिम बंगाल की कांठी, दिल्ली की राजौरी गार्डन, राजस्थान की धौलपुर, कर्नाटक की नंजनगढ़ और झारखंड में पाकुड़ जिले की लिट्टीपाड़ा विधानसभा सीट शामिल है.
श्रीनगर में इंटरनेट सेवाएं बंद
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक पोलिंग में किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं. श्रीनगर लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाले तीन जिलों में राष्ट्रविरोधी तत्वों की ओर से अफवाहों को फैलाए जाने की आशंका पहले ही जताई जा चुकी है.
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि श्रीनगर लोकसभा क्षेत्र में आने वाले श्रीनगर, बडगाम और गंदरबल जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद हैं, क्योंकि ऐसी रिपोर्ट मिली है कि पाकिस्तान स्थित समूह अफवाहें फैलाने में लगे हैं.
मतदान खत्म होते ही दुरुस्त होंगी इंटरनेट सेवाएं
उन्होंने कहा कि लोकसभा सीट के लिए रविवार को मतदान खत्म होते ही प्रतिबंध हटा दिया जाएगा. इस सीट पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और सत्तारूढ़ पीडीपी के नाजिर खान के बीच सीधा मुकाबला है.
मध्य प्रदेश: बांधवगढ़ विधानसभा क्रमांक 89 में होने वाले उप चुनाव के लिए रविवार सुबह से मतदान होगा। 264 पोलिंग बूथों पर दो लाख एक हजार 193 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
झारखंड : लिट्टीपाड़ा उपचुनाव में वोटिंग जारी है. बूथों पर वोटरों की कतार लगने लगी है. इसके साथ ही महीने भर से चल रहे सियासी दावं-पेंच पर विराम लग गया. एक लाख 90 हजार से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे़ इसमें करीब एक लाख से अधिक आदिवासी वोटर है़ं .लिट्टीपाड़ा झामुमो का गढ़ रहा है. उपचुनाव में भाजपा ने पूरा दम लगाया है़ . वहीं झामुमो ने भी अपना खूंटा बचाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ा.

No comments:
Post a Comment