• Breaking News

    Saturday, 8 April 2017

    चीन के लिए गधों की फौज तैयार करेगा पाकिस्तान, जानिए पूरा माजरा

    इस्लामाबाद: जब कभी कोई टीम अच्छा परफॉर्म नहीं करती है तो अक्सर बोलचाल में कहते हैं, 'क्या गदहों की फौज बना रखे हो?' आपको जानकर ताज्जुब होगा कि पाकिस्तान पड़ोसी देश चीन के लिए गधों की फौज तैयार कर रहा है. सुनने यह बात अजीब है, लेकिन यह सच है. इतना ही नहीं, गदहों की फौज तैयार करने के लिए चीन ने पाकिस्तान को 50 बिलियन डॉलर (3213500000000 रुपए) भी देगा. दरअसल, चीन को भारी मात्रा में गधे चाहिए, इसलिए उसने पाकिस्तान को इसका पालन शुरू करने को कहा है. द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की सरकार जल्द ही गधा पालन का काम बड़े पैमाने पर शुरू करेगी. बताया जा रहा है कि गधा पालन के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.  

    जानें क्यों चीन को चाहिए गधे

    चीन की अधिकांश दवाओं में गधे की चमड़ी से तैयार जिलेटिन का इस्तेमाल होता है. चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) पर बीजिंग करीब 50 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश कर रहा है. इतने बड़े निवेश के लिए पाकिस्तान हर हाल में कुछ भी करने को तैयार है. इसलिए उसने अपने यहां गधा प्रजनन की तैयारी शुरू कर दी है. एक अरब डॉलर की खैबर-पख्तूनख्वा चीन स्थायी गधा विकास परियोजना को पाकिस्तान लाभकारी मान रहा है. उसे इससे बड़े राजस्व प्राप्ति की उम्मीद है. 

    गधा निर्यात योजना से संबंधित दस्तावेज के मुताबिक, परियोजना में नई तकनीक का इस्तेमाल होगा. गधा पालकों की क्षमता बढ़ाई जाएगी. इससे प्रांत में गधा पालकों की सामाजिक और आर्थिक दशा में सुधार आएगा.

    चीन में पशुओं के सालाना आंकड़े में दर्शाया गया है कि 1990 के दशक में देश में एक करोड़ 10 लाख गधे थे. यह आबादी घटकर 60 लाख रह गई है. आंकड़ों के मुताबिक, चीन में सालाना तीन लाख गधे कम होते जा रहे हैं.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel