• Breaking News

    Saturday, 8 April 2017

    बिहार में बक्सर के करीब पटना राजधानी एक्सप्रेस में बड़ी चोरी, एक एएसआई सस्पेंड

    पटना: बिहार में बक्सर के करीब पटना राजधानी एक्सप्रेस में डकैती की खबर है. एएनआई के अनुसार डकैतों ने यात्रियों को पीटा भी है. बताया जा रहा है कि राजधानी एक्सप्रेस की बोगियों में डकैती ने अपने अपराध को अंजाम दिया है. दो सेकेंड एसी और दो थर्ड एसी में चोरी की घटनाएं हुई हैं. इनमें से बोगी ए-4, बी-1, बी-2 बताई जा रही हैं.

    जानकारी के अनुसार यह ट्रेन दिल्ली से पटना जा रही थी. बताया जा रहा है कि यूपी के गहमर के पास सिग्नल नहीं होने की वजह से ट्रेन खड़ी थी. उस बीच ट्रेन का एक दरवाजा खुला था जिसका फायदा उठाकर चोर घुस आए. इस मामले में कोच अटेंडेंट पर भी मामला दर्ज किया गया है.

    रेलवे मंडल के सीपीआरो ने बताया कि यह चोरी की वारदात है. मामले की तेजी से जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

    जब ट्रेन पटना पहुंची तब यात्रियों ने जंक्शन पर उतर कर प्रदर्शन किया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस से लोगों के काफी बहस भी हुई. लोगों ने रेलवे प्रशासन से लेकर पुलिस प्रशासन की लापरवाही और बदइंतजामी पर सवाल उठाए हैं.

    घटना से नाराज लोगों को पुलिस और प्रशासन शांत करने में जुटा है. रेलवे में इस पूरे मामले में लापरवाही के लिए आरपीएफ के एक एएसआई को निलंबित कर दिया है.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel