नई दिल्ली। जून में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए हर भारतीय धुरंधर प्रयास करेगा और इसके लिए मंच है आइपीएल। इस कड़ी में जहां आइपीएल-10 के पहले मैच में युवराज सिंह ने शानदार पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता था। वहीं, अब गुजरात लायंस के कप्तान सुरेश रैना भी लय में नजर आने लगे हैं। आज रैना के बल्ले से एक जिम्मेदारी भरी पारी देखने को मिलगुजरात लायंस के कप्तान सुरेश रैना ने आज कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आइपीएल-10 के अपने पहले मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम के कप्तान रैना ने 51 गेंदों पर नाबाद 68 रनों की लाजवाब पारी खेली। इस पारी के दौरान रैना ने 6 चौके जड़े। गुजरात की टीम एक समय 92 रन पर अपने तीन अहम बल्लेबाजों के विकेट गंवा चुकी थी लेकिन रैना ने दिनेश कार्तिक (47) के साथ मिलकर स्कोर को सम्मानजनक स्थिति तक पहुंचा दिया। रैना के दम पर ही उनकी टीम चार विकेट पर 183 रनों का स्कोर खड़ा करने में सफल रही
रैना भी आइपीएल के जरिए चैंपियंस ट्रॉफी के लिए घोषित होने वाली भारतीय वनडे टीम में जगह बनाना चाहेंगे। रैना तकरीबन दो सालों से वनडे टीम से बाहर हैं। उन्होंने आखिरी बार अक्टूबर 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुंबई में भारत के लिए वनडे मैच खेला था। जबकि उसी साल आखिरी बार वो टेस्ट टीम में भी देखे गए थे। हालांकि अंतरराष्ट्रीय टी20 में उन्हें इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ खेलने का मौका जरूर मिला था। उस टी20 सीरीज के अंतिम मैच में बेंगलुरू में रैना ने 45 गेंदों पर 63 रनों की पारी खेली थी। अब रैना इस आइपीएल के जरिए चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में अपनी जगह की तलाश कर रहे हैं।

No comments:
Post a Comment