• Breaking News

    Sunday, 16 April 2017

    बेटे लक्ष्य को लेकर 'गोलमाल अगेन' की शूटिंग के लिए हैदराबाद पहुंचे तुषार कपूर

    बेटे लक्ष्य को लेकर 'गोलमाल अगेन' की शूटिंग के लिए हैदराबाद पहुंचे तुषार कपूरलगता है कि तुषार कपूर को अपनी फिल्मों के सेट पर अपने साथ चलने के लिए एक नया साथी मिल गया है. इन दिनों वह रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमाल 4' की शूटिंग कर रहे हैं, हैदराबाद में चल रही इस शूटिंग में तुषार अपने बेटे लक्ष्य को लेकर पहुंचे थे. तुषार ने अपने और अपने बेटे की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "हैदराबाद की शाम, लक्ष्य का पहला आउटडोर." पिछले साल जून में तुषार सरोगेसी के माध्यम से एकल पिता बने थे. 'गोलमाल 4' का पहला शेड्यूल पिछले दिनों मुंबई में पूरा हुआ है.तुषार ने पीटीआई को बताया था, "शुरू में मेरे पैरेंट्स थोड़े घबराए हुए थे कि मैं यह अनाउंस करूं या नहीं कि मेरे बेटे का जन्म आईवीएफ और सरोगेसी से हुआ है. लेकिन सभी ने इस बात को सकारात्मक रूप से स्वीकार किया. यह मेरे लिए काफी सरप्राजिंग भी था. लेकिन किसी ने कुछ भी गलत नहीं कहा. खासतौर पर मीडिया लक्ष्य और इस तरह से मेरे परिवार को बढ़ाने को लेकर काफी सपोर्टिव रही."

    'गोलमाल 4' में तबू, परिणीति चोपड़ा, अजय देवगन, अरशद वारसी, कुणाल खेमू और श्रेयस तलपड़े प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म इस साल नवंबर में रिलीज होगी.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel