• Breaking News

    Saturday, 22 April 2017

    चेहरा नहीं ढकने पर पति ने कहा तीन बार तलाक, पत्नी ने CM योगी को लगाया फोन!

     चेहरा नहीं ढकने पर पति ने कहा तीन बार तलाक, पत्नी ने CM योगी को लगाया फोन!भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में तीन तलाक के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया था. उसके बाद मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद योगी आदित्यनाथ ने भी तीन तलाक को खत्म करने की बात करते रहे हैं. योगी लगातार कह रहे हैं कि मुस्लिम महिलाओं के हक के लिए वे तीन तलाक के मामलों में कार्रवाई करने से नहीं चूकेंगे. इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर बनाया गया एक प्रैंक गायक अभिजीत भट्टाचार्या ने अपने ट्विटर पेज से शेयर किया है. यह प्रैंक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

    इस वीडियो के शुरुआत में एक शख्स नमाज पढ़ता हुआ दिखता है. तभी उसकी पत्नी घर में आती है. वह बुर्का पहने होती है, लेकिन उसका चेहरा नहीं ढका होता है. यह बात उसे नागवार गुजरती है. पति पूछता है, 'तुम्हारा चेहरा ढका क्यों नहीं है?' जवाब में पत्नी कहती है बाहर बहुत गर्मी है.

    इस बात से नाराज पति तीन बार तलाक बोल देता है. इसके बाद पत्नी अपना मोबाइल निकालती है और योगी आदित्यनाथ को फोन लगाने लगती है. पति हंसते हुए कहता है, मजाक, मजाक, मजाक.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel