• Breaking News

    Friday, 14 April 2017

    छुट्टियां मनाकर फ्लाइट से लौट रहे थे घर, तभी सिर पर गिरा खतरनाक जीव और कांप गया कलेजा

     छुट्टियां मनाकर फ्लाइट से लौट रहे थे घर, तभी सिर पर गिरा खतरनाक जीव और कांप गया कलेजाहमारे देश की ट्रेनों में चूहे, कॉकरोच मिलना आम बात है, लेकिन फ्लाइट की यात्रा को साफ-सफाई के लिए जाना जाता है. इस बार मैक्सिको की एक फ्लाइट में एक ऐसा मामला सामने आया है जो यात्रा के इस साधन पर ही सवाल उठाते हैं. यूनाइटेड एयरलाइंस की एक फ्लाइट में सीट पर बैठे यात्री के ऊपर एक बिच्छु आकर गिरा. यह घटना दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गई. सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब फ्लाइट में सांप-बिच्छु जैसे जीव कैसे पहुंच गए. ऐसे में भला इंसान किस साधन से यात्रा करे. कुछ लोग ये भी सवाल उठा रहे हैं कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए इतनी मोटी रकम देने के बाद भी जब सुरक्षित यात्रा का भरोसा नहीं मिल सकता है तो भला एयरलाइंस कंपनियों पर कार्रवाई क्यों न हो?

    दरअसल, मैक्सिको में दो सप्ताह वैकेशन का मजा लेने के बाद रिचर्ड और लिंडा बेल ने ह्यूस्टन से कैलगरी के लिए यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट ली. उन्होंने सोचा कि उनका एडवेंचर यहीं खत्म हो गया है. लेकिन उनका एक एडवेंचर फिर शुरू हो गया जब ओवरहेड कम्पार्टमेंट से एक बिच्छू रिचर्ड के ऊपर गिर गया.

    वे इस 1.5 इंच के इस जानवर को पहचान नहीं पाए और उनके बगल में बैठे यात्री ने बताया कि ये तो बिच्छू है. रिचर्ड के बालों में फंसे इस बिच्छू को उसने हाथ से निकाला और ट्रे में रखा. जब उन्होंने इसे वापस उठाया तो उसने डंक मार दिया. एक यात्री ने पहले इसे जमीन पर पटका फिर उसे टॉयलेट में फेंक दिया.

    यह स्पष्ट नहीं है कि बिच्छू फ्लाइट में कैसे आया. हालांकि सबसे अधिक संभावना यह है कि यह किसी के सामान के अंदर से निकला होगा. यूनाइटेड एयरलाइंस घटना की जांच कर रही है.

    यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट में एशियाई मूल के यात्री से बदसलूकी

    यूनाइटेड एयरलाइंस एक महीने में दूसरी बार अपनी बदइंतजामी को लेकर सुर्खियों में है. पिछले दिनों अमेरिका के यूनाइटेड एयरलाइंस के हवाई जहाज में एशियाई मूल के यात्री के साथ धक्का-मुक्की की गई थी. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक यूनाइटेड एयरलाइंस के स्टॉफ ने एशियाई मूल के एक पैसेंजर को ना सिर्फ उसके सीट से धक्का देकर बाहर कर दिया, बल्कि उसके साथ मारपीट भी की.

    यात्री के पास वैध टिकट होने के बाद भी एयरलाइंस इस यात्री को यात्रा कराने को राजी नहीं था. एयरलाइंस का कहना था कि जरूरत से ज्यादा टिकट बुक हो जाने के चलते जहाज में जगह नहीं बची थी, इसलिए उस यात्री को बाहर निकाला गया. यूनाइटेड फ्लाइट संख्या 3411 शिकागो से लाउजविले, केंचुकी जा रही थी.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel