मेरठ – नगर निगम मेरठ की मंगलवार को संपन्न हुई बैठक में मुस्लिम पार्षदों द्वारा वंदे मातरम न गाए जाने के बाद विरोध प्रदर्शन किया। यहां मुस्लिम पार्षदों ने यह कह कर वंदे मातरम् गाने से मना कर दिया कि यह शरीयत के खिलाफ है। वे बैठक में राष्ट्रगीत नहीं गाएंगे भले ही उन्हें सदस्यता छोड़नी पड़ जाए।
मंगलवार को निगम की बैठक शुरू होने से पहले वंदे मातरम के दौरान ७ मुस्लिम पार्षद बाहर चले गए थे। वंदे मातरम् खत्म होने के बाद फिर से बैठक में लौट आए थे। इसके बाद मेयर रविकांत अहलुवालिया ने पार्षदों को यह कह कर बाहर कर दिया कि जो वंदे मातरम् नहीं गाएगा उसे सदन छोड़कर चले जाना चाहिए, उसे दोबारा बैठक में शामिल होने की अनुमति नहीं होगी। इस मामले में उन्होंने सदन में एक प्रस्ताव भी पारित कर दिया है। सदन में मौजूद बाकि पार्षदों ने मेयर की इस बात का समर्थन किया। बताया जा रहा है कि भाजपा सदस्यों ने “हिंदुस्तान में रहना होगा तो वंदे मातरम कहना होगा” के नारे भी लगाए।
मेयर अहलूवालिया ने गुरुवार को कहा ‘‘हम अपने निर्णय से पीछे नहीं हटें चाहे हमें जेल ही क्यों ना जाना पड़े।’’ भाजपा महापौर ने सपा पाषर्दों पर राष्ट्रगीत का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सपा को छोड शेष सभी दलों के पार्षद वंदे मातरम् को लेकर गंभीर हैं।” उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् नहीं बोलने वालों को हम किसी भी सूरत में नगर निगम बोर्ड की अगली बैठक में नहीं बैठने देंगे।

No comments:
Post a Comment