• Breaking News

    Saturday, 1 April 2017

    योगी का नया प्लान, हर मंत्री के पास विभाग के साथ होगा जिले का भी काम

    योगी सरकार ने एक और नया फैसला लिया है। इकोनॉमिक टाइम्स की ख़बर के मुताबिक आदित्यनाथ की मंत्रियों को मंत्रालय के अलावा एक या दो जिलों का प्रभार भी सौंपने की तैयारी है। बिजली मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि सीएम योगी ऐसा इसीलिए कर रहे हैं ताकि सरकार का काम काज ग्राउंड लेवल पर भी दिखे। उन्होंने कहा कि सीएम हर विधानसभा और जिले से जुड़े रहना चाहते हैं। 
    शर्मा ने आगे कहा कि ऐसा करने से डिलिवरी मैकेनिज्म सुधरेगा। उन्होंने कहा कि यूपी में ऐसा कोई जिला नहीं है जहां कोई बीजेपी विधायक सत्ता में न हो। हालांकि ये बात भी सही है कि 325 में से 209 विधायक पहली बार बने हैं। 

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel