• Breaking News

    Thursday, 13 April 2017

    बेटी की खिलखिलाती हुई इस फोटो को देखकर मां के उड़ गए होश, सामने आया एक चौंका देने वाला सच

    बेटी की खिलखिलाती हुई इस फोटो को देखकर मां के उड़ गए होश, सामने आया एक चौंका देने वाला सचअपनी एक नन्ही सी बच्‍ची की खिलखिलाती हुई इस तस्वीर को खींचते वक्त मां के तब होश उड़ गए थे, जब उसे बेटी के पैरों के नीचे एक खतरनाक जानवर दिखा. दरअसल, यह ऑस्‍ट्रेलिया की रहने वाली बियंका डिकिंसन की बेटी मौली की तस्वीर है. वह अपने घर के पीछे इस दो साल बच्ची की तस्वीरें अपने कैमरे में कैद कर रही थीं.

    फोटो सेशन के दौरान बियंका को दिखा कि मौली के पैर के पास एक खतरनाक सांप मौजूद था. अगर आप इस तस्वीर को गौर से देखेंगे तो आपको भी यह सांप नजर आएगा. बियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस तस्वीर को शेयर करते हुए पूरी कहानी को विस्तार से बताया है.बियंका ने बताया कि फोटोशूट के लिए उन्होंने मौली को कुछ लकड़ियों के पास खड़ा किया था. तभी उन्हें ऐसा लगा कि मौली के पैर के पास एक लकड़ी हिल रही है. उस वक्त बियंका को लगा कि शायद हवा के कारण ऐसा हो रहा होगा, लेकिन जैसे ही उन्हें अहसास हुआ कि मौली के पैरों के पास भूरे रंग की कोई लकड़ी नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया के सबसे खतरनाक प्रजाति का ईस्टर्न ब्राउन स्नेक मौजूद है, उनके होश उड़ गए. यह सांप मौली के पैरों से बस कुछ ही दूरी पर था.बियंका के इंस्टाग्राम पोस्ट के अनुसार जब उन्होंने यह देख लिया कि वह सांप ही है, तो उन्होंने तुरंत मौली को वहां से खींच लिया. घर आने के बाद बियंका ने अपने कैमरे में कैद की गई तस्वीरों को देखा, जिसमें यह सांप लकड़ी के टुकड़े सा दिखाई दे रहा था. 

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel