• Breaking News

    Friday, 14 April 2017

    मायावती अब परिजन हिताय-परिजन सुखाय के रास्ते पर : बीजेपी

    मायावती अब परिजन हिताय-परिजन सुखाय के रास्ते पर : बीजेपीभारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती द्वारा अपने सगे भाई आनंद कुमार की बसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त करने से यह साबित होता है कि वह अपने भाई को भ्रष्टाचार के आरोपों से बचाने की राजनैतिक कवायद कर रही हैं.

    भाजपा ने कहा कि सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय का दावा करने वाली मायावती अब परिजन हिताय-परिजन सुखाय के रास्ते पर हैं.

    भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ चंद्रमोहन ने कहा, "बसपा अध्यक्ष द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर यह नियुक्ति बताती है कि मायावती का दलित राजनीति से कोई सरोकार नहीं है. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सम्मानित जनता ने उनकी दौलत की राजनीति को जो आईना दिखाया है, उससे भी उन्होंने कोई सबक नहीं लिया, बल्कि परिवारवाद का ही पोषण किया है."

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel