• Breaking News

    Sunday, 16 April 2017

    फोन पर ही कह दिया तलाक, तलाक, तलाक... मदद मांगने पुलिस के पास पहुंची पत्नी

    फोन पर ही कह दिया तलाक, तलाक, तलाक... मदद मांगने पुलिस के पास पहुंची पत्नीदेश में लंबे समय से एक तरफ जहां तीन तलाक के मुद्दे पर सड़क से लेकर सदन तक एक बड़ी बहस छिड़ी हुई है, वहीं दूसरी तरफ इससे जुड़ी घटनाएं भी सामने आ रही हैं. ताजा मामला उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का है, जहां एक शौहर ने फोन पर ही अपनी बेगम को तलाक देकर दूसरा निकाह करने पहुंच गया. अब उसकी पहली बेगम ने पुलिस से मामले में गुहार लगाई है. महिला ने पुलिस से अपने पति की दूसरी शादी रुकवाने को कहा है.

    जानकारी के अनुसार अमरोहा के डिडौली थाना के नीलिखेड़ी गांव की शाहीन की शादी थाना भगतपुर क्षेत्र के मुन्नवर से 23 मार्च 2015 को हुई थी. मुनव्वर ने 14 अप्रैल को फोन पर शाहीन को तलाक दे दिया. इसके बाद वह रविवार को थाना डिलारी क्षेत्र के फरीदपुर हाजी गांव में दूसरे निकाह के लिए बारात लेकर पहुंच गया. शौहर के दूसरे निकाह की जानकारी होने पर महिला के परिजन वकील के साथ थाना डिलारी पहुंचे और मुनव्वर का निकाह रुकवाने की मांग की. पुलिस ने शाहीन से तहरीर ले ली है.

    बता दें, तीन तलाक और राम मंदिर के मामलों में मुस्लिमों की अहम भूमिका मानी जाती है. इसे लेकर राजधानी लखनऊ के नदवा कॉलेज में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की दो दिवसीय मैराथन बैठक हुई. हालांकि इस बैठक में इन दोनों ही मामलों में कोई ठोस निर्णय नहीं निकल पाया, लेकिन तीन तलाक देने वालों का सामाजिक बहिष्कार करने तथा अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट का निर्णय मानने का निर्णय लिया गया.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel