• Breaking News

    Wednesday, 12 April 2017

    क्या आपके भी मसूड़ों से आता है खून? इन तरीकों से मिलेगा आराम

    how to stop bleeding gums at homeकई बार ब्रश करते समय मुंह से खून आने लगता है। इसका कारण मसूड़ों में सूजन होती है। मसूड़ों से खून आने पर लोग सीधा डेंटिस्ट के चक्कर लगाने लगते हैं लेकिन कभी-कभी दवाइयों से भी आराम नहीं मिल पाता। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे आपकी मदद कर सकते हैं जो मसूड़ों की सूजन से आपको राहत दिलाएंगे।- मसूड़ों में सूजन होने पर लौंग का तेल फायदेमंद होता है। तेल में रुई डुबोएं और मसूड़ों पर अच्छे से लगा लें। दस मिनट बाद कुल्ला कर लें। इससे आपको आराम मिलेगा। इसके अलावा रोज दो लौंग चबाने से भी खून निकलना बंद और सूजन कम हो जाती है।

     एलोवेरा कई बीमारियों का रामबाण इलाज माना जाता है। इसके लिए एलोवेरा जेल से मसूड़ों की मालिश करें। एलोवेरा जेल मसूड़ों के इंफेक्शन को कम कर देता है।विटामिन सी की कमी के कारण भी मसूड़ों से खून निकलता है। इसके लिए खट्टे फल जैसे संतरा, नींबू और सब्जियों में ब्रॉकली और बंद गोभी खाने से आपको फायदा होगा।

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel