• Breaking News

    Saturday, 1 April 2017

    आेडीशा : नक्सलियों ने पुलिस स्टेशन पर किया आक्रमण, लगाए ‘मोदी विरोधी’ पोस्टर्स !

    नई देहली – ओडिशा में एक पुलिस स्टेशन पर शुक्रवार सुबह नक्सलियों ने आक्रमण किया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, ३० के करीब नक्सलियों ने डोयकल्लू पुलिस स्टेशन पर आक्रमण किया और दो विस्फोट को भी अंजाम दिया। वहीं घटनास्थल से नक्सलियों के पोस्टर मिले हैं। इन पोस्टरों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी ओडिशा दौरा का विरोध किया गया है।
    पुलिस स्टेशन पर आक्रमण के बाद नक्सली फरार हो गए हैं। पुलिस ने दो वॉकी-टॉकी बरामद किए हैं। हालांकि इस आक्रमण में किसी पुलिसकर्मी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। बता दें कि हाल ही में ओडिशा की सरहद से सटे चांदामेटा और तुलसीढोंगरी इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इसमें दो नक्सलियों को गोली भी लगी थी। इसके बाद चलाए सर्च ऑपरेशन में पुलिस ने नक्सलियों के सात मददगारों को गिरफ्तार किया था।

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel