• Breaking News

    Wednesday, 5 April 2017

    कपिल शर्मा के शो पर लौट सकते हैं सुनील ग्रोवर, 7 अप्रैल से होगी शूटिंग!

    सुनील ग्रोवर यानी डॉ. मशहूर गुलाटी के 'द कपिल शर्मा शो' के छोड़कर जाने के बाद से शो को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है. वहीं सुनील के लिए कहा जा रहा था कि वह शो पर नहीं लौटेंगे.
    अब सुनील ग्रोवर के फैन्स एक अच्छी खबर के लिए तैयार रहें. सुनने में आया है कि सुनील ग्रोवर की शो पर जल्द वापसी हो सकती है. खबर है कि वह 7 अप्रैल को शो की शूटिंग करेंगे. इसके बाद 8, 11 और 12 अप्रैल के शेड्यूल में भी मौजूद रहेंगे. 
    कॉन्ट्रैक्ट से बंधे हैं सुनील 
    इंडस्ट्री के कुछ सूत्रों का कहना है कि सुनील ग्रोवर इन दिनों अपनी ऑफिशियल छुट्टियां काट रहे हैं. वहीं कुछ के हिसाब से सुनील ने शो छोड़ दिया है. कपिल शर्मा के शो से उनकी गैर मौजूदगी ने कई सवाल खड़े कर दिए थे. 
    लेकिन सुनील की इस शो में वापसी की बड़ी उम्मीद की वजह है उनका 23 अप्रैल तक कॉन्ट्रैक्ट में बंधे होना. अगर यह पूरा नहीं हुआ तो सुनील को इसके बदले में मोटा हर्जाना देना पड़ सकता है.
    बढ़ा दी गई है सुनील की फीस 
    सूत्रों की मानें तो सुनील की शो में वापसी प्रोडक्शन टीम को महंगी पड़ी है. द कपिल शर्मा शो में दोबारा आने के लिए सुनील ने डबल फीस मांगी थी और उनके बिना शो की गिरती टीआरपी को देखते हुए चैनल ने ये मांग मान ली है. 
    क्या होगा जब साथ में होंगे कपिल और सुनील
    खबरों के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया से वापसी के दौरान फ्लाइट में कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर से झगड़ा किया था. बताया जाता है कि उन्होंने अपने ही शो के कॉमेडियन पर जूता भी चलाकर मारा था. जिसके बाद से सुनील ग्रोवर शो पर नहीं दिखे हैं. 
    अब जब दोनों के फिर साथ एक मंच पर दिखने की चर्चा है तो यह देखना दिलचस्प होगा कि पुराने वाली सहजता के साथ ये अपने फैन्स को हंसा सकेंगे!

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel