• Breaking News

    Saturday, 1 April 2017

    'धूम 4' में दिखेगी सलमान और कैट की जोड़ी

    सलमान खान फिलहाल कटरीना कैफ के साथ अपनी आने वाली फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग कर रहे हैं। उनके फैंस काफी वक्त से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे। अब सुनने में आ रहा है कि दोनों एक बार फिर साथ दिख सकते हैं। खबरें हैं कि दोनों यशराज बैनर की 'धूम' सीरीज के अगले पार्ट में दिखेंगे।वेब पोर्टल बॉलीवुड लाइफ के अनुसार दोनों ने ही 'धूम 4' साइन कर ली है। वैसे काफी समय से खबरें आ रही थीं कि यशराज बैनर 'धूम' के अगले पार्ट में सलमान खान को साइन करना चाहता है लेकिन सलमान का इसपर कोई जवाब नहीं आया था। लेकिन अब लगता है कि सलमान ने कॉन के रोल के लिए हामी भर दी है।और तो और कटरीना भी इस फिल्म का हिस्सा होंगी। कटरीना 'धूम 3' में आमिर खान के दिख चुकी हैं। फिल्म में इन दोनों के अलावा अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा भी होंगे। इससे पहले फिल्म की सीरीज में जॉन अब्राहम, ऋतिक रोशन और आमिर खान मेन लीड प्ले कर चुके हैं।

    लगता है सलमान खान इस वक्त यशराज बैनर के फेवरेट बन गए हैं। सलमान ने इस बैनर के साथ कई फिल्में की हैं और सभी ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की है। पिछले साल अनुष्का के साथ आई उनका 'सुल्तान' ने तो साल के सभी रिकॉर्ड तोड़ डाले थे। 'टाइगर जिंदा है' का निर्माण भी यशराज ही कर रहा है। इसे देख कर लगता है कि वो सलमान के पॉपुलेरिटी को अच्छे से कैश करना चाहता है।

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel