• Breaking News

    Saturday, 8 April 2017

    3700 करोड़ की ऑनलाइन ठगी मामले में गिरफ्तार किया गया कंपनी का पूर्व निदेशक

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश एसटीएफ एवं एसआईटी के संयुक्त अभियान में फर्जी कंपनी बनाकर लाखों लोगों से धोखाधड़ी करके करोड़ों रुपये वसूलने वाली एक कंपनी के पूर्व निदेशक सुनील कुमार मित्तल को जनपद-गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है. हापुड़ जिले के पिलखुआ निवासी सुनील कुमार मित्तल के कब्जे से एक अदद गाड़ी ऐडेवर फोर्ड, कार बरामद की गई है.

    ऑनलाइन सोशल मीडिया पोर्टल बनाकर लाखों लोगों से मेंबरशिप धनराशि के नाम पर लगभग 37 अरब रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का मामला प्रकाश में आने पर इस कंपनी के पूर्व निदेशक अनुभव मित्तल, कंपनी के सीओओ श्रीधर प्रसाद, कंपनी के टेक्निकल हेड महेश दयाल तथा बैंक कर्मी अतुल कुमार मिश्रा को गिरफ्तार किया गया था. अभियुक्त सुनील कुमार मित्तल उपरोक्त को उड़प्पी रेस्त्रां के सामने, नवयुग मार्केट, थाना सिहानी गेट, जनपद गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया. बरामद वाहन के स्वामित्व के संबंध में छानबीन की जा रही है.

    गिरफ्तार अभियुक्त सुनील कुमार मित्तल से की गई पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि एब्लेज इन्फ्रो सॉल्यूश्न प्रा. लि. कंपनी का रजिस्ट्रेशन 07-09-2010 को रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज, नई दिल्ली के यहां से हुआ था. अनुभव मित्तल एवं उसके पिता सुनील कुमार मित्तल, एब्लेज इंफ्रो. सॉल्यूश्न प्रा.लि. कंपनी के निदेशक के पद पर नियुक्त थे.

    अनुभव मित्तल ने अपने विवाह के उपरांत अपनी पत्नी आयुषी अग्रवाल को सुनील मित्तल के स्थान पर निदेशक नियुक्त कर लिया था. इसी कंपनी के द्वारा एक ऑनलाइन सोशल मीडिया पोर्टल बनाया गया था, जिसके माध्यम से लगभग साढे छह लाख लोगों का पैसा इन्वेस्टमेंट के नाम पर जमा कराकर लगभग 3700 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel