• Breaking News

    Wednesday, 29 March 2017

    कोका-कोला की बोतलों में मानव मल मिला, ब्रिटेन सरकार ने शुरू की जांच

    लंदन. उत्तरी आयरलैंड में कोका-कोला की एक फैक्ट्री में बोतलों में मानव मल पाए जाने के बाद कंपनी को मामले की जांच के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को इस बात की पुष्टि की कि उन्होंने इस बात की जांच शुरू कर दी है कि लिसबर्न के को अंतरिम काउंटी स्थित हेलेनिक बॉटलिंग कंपनी फैक्ट्री में बोतलों में कैसे मानव मल पहुंचा। मशीन जाम होने के कारण कोका-कोला को पिछले सप्ताह रात का काम रोकना पड़ा। कंपनी ने कहा है कि उसने प्रभावित सभी बोतलों को अलग कर दिया है और जो उत्पाद बिक चुके हैं, वे दूषित नहीं हुए थे।
    समाचार पत्र बेलफास्ट टेलीग्राफ के मुताबिक, रात की शिफ्ट में काम करने वाले फैक्ट्री के कर्मचारी उस वक्त भौंचक्के रह गए, जब उन्होंने प्रॉडक्शन लाइन में कई बोतलों में मानव मल देखा।
    एक कर्मचारी ने समाचार पत्र से कहा कि यह बेहद हैरान करने वाला था और सफाई के लिए मशीन को 15 घंटे तक बंद करना पड़ा। यह असामान्य था, क्योंकि बोतल अमूमन ब्रिटेन में ही कहीं से आते हैं, लेकिन इस बार वे जाहिर तौर पर जर्मनी से आए थे।
    रपट के मुताबिक कि अफवाह है कि बोतल को जिस लॉरी से ढोया जा रहा था, उसमें गरीब आप्रवासी भी यात्रा कर रहे थे और लंबा सफर होने के कारण उन्होंने शौच के लिए उन बोतलों का ही इस्तेमाल किया।
    एक बयान में कंपनी ने समाचार पत्र से कहा कि कोका-कोला अपने उत्पादों की सुरक्षा व गुणवत्ता को बेहद संजीदगी से लेती है।
    खाद्य मानक एजेंसी (एफएसए) ने कहा है कि दूषित कोई भी बोतल उत्तरी आयरलैंड के बाजार में नहीं पहुंची है। एफएसए ने कहा कि यह घटना पीएसएनआई (पुलिस सर्विस ऑफ नॉर्दर्न आयरलैंड), लिसबर्न की पर्यावरण स्वास्थ्य इकाई तथा कैसलरियाग सिटी काउंसिल द्वारा जांच का विषय है।

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel